फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटी चैंपियनशिप: कोरोना संक्रमण मामले के कारण डर्बीशर-एसेक्स के बीच का मैच रद्द

Mon, 12 Jul 2021 09:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने डर्बीशर के खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सोमवार को यह फैसला लिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड काउंटी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डर्बीशर और एसेक्स के बीच डर्बी में खेले जा रहे काउंटी चैंपियनशिप मैच के दौरान सोमवार को दूसरे दिन के खेल से पहले एक खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने डर्बीशर के खिलाड़ी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सोमवार को यह फैसला लिया। इस खिलाड़ी ने खुद को अलग-थलग कर लिया है और टीम के अन्य सदस्य भी इस खिलाड़ी के करीबी संपर्क में थे।

विज्ञापन


ईसीबी से जारी बयान के मुताबिक, 'पृथकवास नियम और डर्बीशर के मौजूदा खिलाड़ियों पर इसके प्रभाव को देखते हुए अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया है।' ईसीबी ने कहा, 'मैच के लिए अंकों की घोषणा बाद में की जाएगी।' ईसीबी ने कहा कि वह  स्वास्थ्य विभाग और डर्बीशर एवं एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें खिलाड़ियों, कर्मचारियों और अधिकारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा प्राथमिकता है।

काउंटी मैच से बाहर हुए हैंड्सकॉम्ब
ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर चल रहे बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण लंकाशायर के खिलाफ काउंटी मैच से बाहर हो गए। यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस सत्र में मिडिलसेक्स की कप्तानी कर रहा है लेकिन वह रविवार को चैंपियनशिप के ग्रुप दो के मैच में नहीं खेल पाया। उनके कोविड परीक्षण का परिणाम पॉजिटव आया है, जिसके कारण उन्हें अलग-थलग कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें