फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: ऑस्ट्रेलियाई दौरे से लौटी न्यूजीलैंड टीम के सभी खिलाड़ियों को भेजा गया सेल्फ आईसोलेशन में

Thu, 19 Mar 2020 02:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


कीवी टीम तीन मैच वन-डे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी। पहला मैच बिना दर्शकों के खेला गया था, जिसमे न्यूजीलैंड को हार मिली थी। बाकी दो मैच रद्द कर दिए गए और कोरोना वायरस की वजह से टीम को स्वदेश लौटने को कहा गया। 

कीवी क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटे सभी 15 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सेल्फ आइसोलेशन में भेज दिया गया। टीम रविवार को सिडनी से वेलिंग्टन पहुंची थी।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के पीआरओ रिचर्ड ब्रुक ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से लौटी हमारी टीम के सभी 15 खिलाड़ियों और बाकी सपोर्ट स्टाफ को सेल्फ आइसोलेशन में रखा गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वो सभी सेल्फ आइसोलेशन के नियमों का पालन करें। 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने बुधवार को आदेश जारी कर कहा है कि विदेश यात्रा से लौटने वाले हर व्यक्ति को 14 दिन सेल्फ आइसोलेशन में रहना जरूरी होगा। यदी कोई इसका पालन नहीं करता हैतो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें