फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19: दिग्गज गावसकर और पुजारा ने की आर्थिक मदद, 102 ट्रॉफी बेचकर अर्जुन ने दिए लाखों रुपये

Wed, 08 Apr 2020 07:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

चीन से निकलकर दुनियाभर में पांव पसार चुके जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अब महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावसकर और मौजूदा टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी आर्थिक मदद का एलान किया है। गावसकर ने जहां कोविड-19 के खिलाफ 'जंग' के लिए 59 लाख रुपये की मदद की तो पुजारा ने भी पीएम-केयर्स फंड में अपना योगदान दिया।

विज्ञापन

 

पुजारा ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले चिकित्सकों, अन्य चिकित्साकर्मियों और पुलिस को धन्यवाद कहा है, जो संकट के इस दौर में सेवा कर रहे हैं। इसके पहले विराट कोहली,  सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे सरीखे क्रिकेटर्स आर्थिक मदद कर चुके हैं।
 


वहीं युवा गोल्फर अर्जुन ने अपनी ट्रॉफी और कमाई 102 लोगों को दे दी। अर्जुन ने पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'जो देश-विदेश से जीतकर कमाई हुई 102 ट्रोफी संकट के समय मैंने 102 लोगों को दे दीं। उनसे आए हुए कुल 4,30,000 रुपये पीएम-केयर्स फंड में देश की मदद को दिए। यह सुनकर दादी रोईं, फिर बोलीं कि तुम सच में अर्जुन हो। आज देश के लोग बचने चाहिएं, ट्रोफी तो फिर आ जाएंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें