दूसरी ओर अपने चुटीले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले आर अश्विन ने भी लोगों से घर के रहने की अपील की है। भारतीय ऑफ स्पिनर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खास पोस्ट के जरिए सभी लोगों को अपने-अपने घरों की दहलीज न लांघने की बात कही है। याद हो कि IPL 2019 में अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोस बटलर को बिना गेंद फेंके ही नॉन स्ट्राइकिंग छोर पर रन आउट कर मांकड़िंग विवाद को हवा दे दी थी।
अश्विन ने अपने उसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लाइन क्रॉस नहीं करने की चेतावनी दी है। अश्विन ने ट्वीट किया कि, 'किसी ने मुझे यह भेजा और बताया कि आज ही के दिन एक साल पहले यह रन आउट हुआ था। देश में लॉकडाउन है, नागरिकों को यह याद दिलाने का ये अच्छा तरीका है। बाहर न निकलें. अंदर रहें, सुरक्षित रहें।'