फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown में विराट-अनुष्का को भी लगा लूडो का चस्का, पत्नी-पत्नी में कौन जीता?

Sun, 19 Apr 2020 03:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लूडो - फोटो : ट्विटर
शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जिसने बचपन में लूडो नहीं खेला होगा। हर घर में इस समय लूडो खेलों का राजा बन बैठा है और तो और इस खेल का ऑनलाइन संस्करण इसे 90 के दशक के बच्चों का चहेता बना रहा है। इस फेहरिस्त में सेलिब्रिटी कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का भी नाम जुड़ चुका है।
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लूडो - फोटो : ट्विटर
दरअसल, देश में जारी लॉकडाउन के दौरान घरों में कई लोग इस वक्त अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर ऑनलाइन लूडो खेल रहे हैं। लगता है विराट-अनुष्का को भी इस खेल का चस्का लग गया। तभी तो चीकू की दुल्हनियां ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसे देखते ही समझ आ जाएगा कि यह स्टार कपल भी लॉकडाउन में लूडो के मजे ले रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
विरुष्का का लूडो गेम - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लूडो के गेम की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, मैं हार नहीं रही हूं मैं घर पर रह रही हूं और सामाजिक दूरी का अभ्यास कर रही हूं।' फोटो को देखकर तो यही लग रहा है कि क्रिकेट के मैदान पर अपने विरोधियों का पसीना निकाल देने वाले विराट लूडो में भी चैंपियन हैं।

4 of 6
लूडो - फोटो : ट्विटर
वैसे लॉकडाउन से पहले लाल-पीला, हरा-नीला वर्गों वाली इसकी दफ्ती किराने के दुकान की आलमारी के किसी कोने में धूल खा रही थी, लेकिन अब उस उस बोर्ड के भी दिन बदल गए हैं। अब इन्हीं दुकानों पर लूडो की बहुत मांग की जा रही है। वैसे चार लोगों के बीच खेले जाने वाले इस खेल को अधिकतर लोग ऑनलाइन ही खेल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में अनुष्का और विराट दोनों नजर आ रहे थे। अनुष्का वीडियो में चिल्लाते हुए कहती हैं, ' ऐ कोहली... कोहली चौका मार ना, चौका.. क्या कर रहा है... ऐ कोहली चौका मार।' अनुष्का के इतना कहने के बाद वीडियो में विराट नजर आते हैं जो बड़े ही अजीबो गरीब हावभाव देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम मास्क फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए स्पोर्ट्स और बॉलीवुड जगत ने हाथ धोने से लेकर मास्क पहनने तक के वीडियो शेयर कर रहे हैं। कई सितारों ने इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ जंग में आर्थिक मदद के लिए भी हाथ बढ़ाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें