भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए सभी नागरिकों से सामाजिक दूरी बनाने की आदत डालने और समाज का ध्यान रखने की अपील की। दुनियाभर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या बुधवार को 8000 के आंकड़े को पार कर गई, वहीं इससे प्रभावित होने वालों की संख्या भी दो लाख से अधिक हो गई।
खेल जगत को विश्व स्तर पर प्रभावित करने वाले इस वायरस को लेकर अब खिलाड़ी भी आगे आकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर अश्विन ने भी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की।
अश्विन ने ट्वीट किया,‘यह धरती मानव जाति को चुनौती दे रही है। वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम समाज के प्रति जिम्मेदार बन सकते हैं। वह हमसे पूछ रही है कि क्या हम ईमानदार हो सकते हैं और किसी अन्य व्यक्ति की भलाई के लिए खुद को सीमाओं में बांध सकते हैं। सोच समझकर जवाब देने के लिए कुछ कड़े सवालों का सामना करें। सुरक्षित रहें और सवालों का जवाब दें हाथ जोड़कर। कोरोना वायरस।’
इससे पहले अश्विन ने चेन्नई के लोगों को लेकर भी नाराजगी और हैरानी जताई थी। उन्होंने कहा था, '
मैं इसे फिर से बताऊंगा, सामाजिक रूप से दूर रहने की बात ने चेन्नई में अभी तक लोगों का ध्यान आकर्षित नहीं किया है। इसका एकमात्र कारण गर्मियों में उनका विश्वास करना हो सकता है, कि उन्हें कुछ नहीं होगा या यह सिर्फ उनका विश्वास है कि कुछ भी नहीं होगा।