फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus: अब क्रिकेट में भी वर्क फॉर्म होम, घर से ही काम करेंगे ICC के अधिकतर कर्मचारी

Mon, 23 Mar 2020 04:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ICC में वर्क फ्रॉर्म होम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अपने ज्यादातर कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की नीति बनाई है। अध्यक्ष शशांक मनोहर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी के अलावा आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों के साथ मिल कर इस वायरस के संक्रमण के कारण प्रभावित होने वाले क्रिकेट कैलेंडर को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस वैश्विक इकाई ने हालांकि इस योजना के लिए कोई समय नहीं तय किया है। आईसीसी एक प्रवक्ता ने कहा, 'दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह आईसीसी भी अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन कर रहा है और अब हमारे ज्यादातर कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'हमारी प्राथमिकता कर्मचारियों के काम को प्रभावित किए बिना स्वास्थ्य की रक्षा करना है। हमारी टीम के पास घर से काम करने की क्षमता है, जिससे हम अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और व्यापक समुदायों को सुरक्षित रखते हुए पूरी तरह से कार्य कर सकते हैं।'
विज्ञापन


चीन के वुहान से फैली इस बीमारी से दुनियाभर में 14,000 लोगों की मौत हो गई है। पुरुषों का टी20 वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, लेकिन वहां की सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने में लगी है जिससे इसके आयोजन पर संदेह उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें