फाफ डु प्लेसिस की पत्नी
- फोटो : ट्विटर
वह पहले भी चैरिटी के काम से जुड़े रहे हैं, उनकी पत्नी इमारी विसेर ने दक्षिण अफ्रीका में 35,000 बच्चों को खाना खिलाने के लिए चैरिटी से धन जुटाया था। फाफ डु प्लेसिस से पहले अन्य कई क्रिकेटर्स भी इस तरह योगदान कर चुके हैं। भारत के केएल राहुल ने 2019 विश्व कप के बल्ले को 2,64,228 रुपये में नीलाम किया। हेलमेट 1,22,677 रुपये, पैड 33,028 रुपये, वन-डे जर्सी 1,13,240 रुपये, टी-20 जर्सी 1,04,824 रुपये, टेस्ट जर्सी 1,32,774 रुपये और ग्लव्ज से मिले 28,782 रुपये को भी जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए इस्तेमाल किया गया।