फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020 : क्रिकेट फीवर पर कोरोना बेअसर, दर्शकों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ इजाफा

Thu, 12 Nov 2020 03:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईपीएल 2020 - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के बीच यूएई में हुए आईपीएल के 13वें सीजन को दर्शकों का बखूबी साथ मिला। कोरोना महामारी का क्रिकेट फीवर पर कोई फर्क नहीं हुआ। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लीग की दर्शक संख्या में पिछले सत्र की तुलना में 28 प्रतिशत की रिकॉर्ड तोड़ बढोतरी हुई है।  

विज्ञापन


आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, ‘आईपीएल हमेशा से विश्वस्तरीय खेल आयोजन रहा है।’ उन्होंने टाइटल प्रायोजक ड्रीम इलेवन को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘ड्रीम 11 के टाइटल प्रायोजक के रूप में आने से फैंटेसी खेल के जरिए दर्शक बड़ी संख्या में इससे जुड़ गए।’

चार बड़ी वर्चुअल 'फैन वॉल' बनाई थी
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच दर्शकों के बिना खेले गए टूर्नामेंट में चार बड़ी ‘वर्चुअल फैन वॉल’ बनाई गई थी जिसमें चीयरलीडर्स के पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो शामिल थे। आईपीएल टीमों मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स ने दर्शकों से जुड़ने के लिए ‘एमआई लाइव’, ‘पलटन प्ले’ और ‘सुपर रॉयल’ जैसे डिजिटल अभियान शुरू किए जो काफी सफल रहे।
विज्ञापन


आसान नहीं था 'बायो बबल' में खेलना
हालांकि टूर्नामेंट के देरी से शुरू होने और महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच 'बायो बबल' में टीमों का खेलना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन बावजूद इसके बीसीसीआई ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें