समूचा विश्व कोरोना वायरस से हिल चुका है। दुनियाभर में रोजाना सैकड़ों मौत हो रही है। आम जनता से लेकर VIP तक इस बीमारी की जद में आ चुके हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की टेस्ट भी पहले पॉजिटिव पाई गई थी, लेकिन अब 6 अप्रैल को उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है।
इस खबर ने दुनियाभर में भय का माहौल बना दिया। ब्रिटेनवासी अपने प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं तो इधर BCCI के मुखिया और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'माननीय प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस सब से जल्दी बाहर आ जाएंगे। वह मेरे पसंदीदा देशों में से एक का फिर से नेतृत्व करेंगे... हम प्रार्थना करते हैं। सौरव गांगुली का लंदन प्रेमी सर्वविदित है।
खबर लिखे जाने तक कोरोना वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 74 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि भारत में 4421 मामलों के साथ मरने वालों की संख्या 114 हो चुकी है।