फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvNZ: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन की हुई कोरोना की जांच, हो सकते हैं सीरीज और IPL से बाहर

Fri, 13 Mar 2020 10:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
केन रिचर्डसन - फोटो : social media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की कोरोना की जांच की गई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस घर लौटने पर उन्होंने गले में खराश की शिकायत की थी, इसके बाद उनकी जांच की गई है हालांकि अभी जांच का परिणाम सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


रिचर्डसन न्यूजीलैंड के साथ होने वाली घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा थे और उन्हें शुक्रवार से शुरू हो रहे पहले वनडे में शामिल होना था, लेकिन अभी फिलहाल उन्हें पृथक रहने के लिए कहा गया है। उनकी उनकी जगह पर दूसरे खिलाड़ी सीन अबोट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह दी गई है।

29 वर्षीय रिचर्डसन ने गुरुवार की रात को डॉक्टर से गले में खराश की शिकायत की थी, जिसके बाद अहतियात के तौर पर उनकी जांच की गई और टीम के दूसरे खिलाड़ियों से दूर रहने के लिए कहा गया। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत यह कदम उठाया है, और एक बार परिणाम सामने आने के बाद इसपर आगे के कदम उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और मेहमान न्यूजीलैंड के बीच सिडनी में पहला वनडे दर्शकों के बगैर खेला जा रहा है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें