फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Ashes: चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं होंगे कोच क्रिस सिल्वरवुड, इंग्लैंड के समूह में कोरोना के सात नए मामले

Thu, 30 Dec 2021 11:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

इंग्लैंड के समूह में कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड के परिवार के सदस्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। क्रिस उनके करीब संपर्क में थे और वो चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं रहेंगे। 
 
विज्ञापन
कोच क्रिस सिल्वरवुड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं रहेंगे। बुधवार को उनके परिवार के सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को बाकी खिलाड़ियों और स्टाफ से अलग कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के दौरे में गए इंग्लैंड के समूह में सात लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें सिल्वरवुड के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों में तीन टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं, जबकि चार परिवार के सदस्य हैं। सोमवार को इन सभी का कोरोना टेस्ट हुआ था और बुधवार को इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले में बयान जारी कर कहा "कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड अपने परिवार के साथ 10 दिनों तक मेलबर्न में आइसोलेट रहेंगे। वो पांच जनवरी से सिडनी में शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में टीम के साथ नहीं रहेंगे।" इसके साथ ही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों टीमें शुक्रवार सुबह चार्टड प्लेन के जरिए मेलबर्न से सिडनी जाएंगी।  

ऑस्ट्रेलिया पहले ही जीत चुकी है सीरीज
पांच मैचों की एशेज सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। कप्तान जो रूट और डेविड मलान के अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज इस सीरीज में रन नहीं बना पाया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर डेविड वार्नर से लेकर लाबुशेन तक हर खिलाड़ी ने रन बनाए हैं और गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन


2021 में 54 बार शून्य पर आउट हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज
इंग्लैंड के बल्लेबाज 2021 में 54 बार खाता नहीं खोल सके। यह वाकया टेस्ट इतिहास के 144 साल में दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1998 में उसके बल्लेबाज 54 बार ही शून्य पर पवेलियन लौटे थे। वहीं इंग्लैंड के लिए इस साल सबसे ज्यादा रन कप्तान जो रूट ने बनाए हैं। उनके अलावा डेविड मलान हैं और अतिरिक्त रनों का योगदान तीसरे नंबर पर हैं। इसका मतलब है कि इंग्लैंड के बाकी नौ खिलाड़ी जितने रन बनाते हैं, उससे ज्यादा रन तो विपक्षी गेंदबाज नो बॉल, वाइड और लेग बाई के जरिए दे देते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें