फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता टेस्ट में इंग्लैंड की पकड़ मजबूत

Sat, 08 Dec 2012 09:25 AM IST
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडन गार्डंस पर खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत के 316 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 193 रनों की बढ़त बना लिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 509 रन बनाए। मैट प्रायर 40 और ग्रीम स्वान 21 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह हावी रहे। दूसरे सत्र में लंबे अंतराल के बाद प्रज्ञान ओझा ने जोनाथन ट्रॉट(87) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। एलेस्टर कुक ने 377 गेंदों की पारी में 23 चौके और दो छक्के की मदद से 190 रन बनाए। उन्हें विराट कोहली ने रन आउट किया।

प्रज्ञान ओझा ने जोनाथन ट्रॉट(87), निक कॉम्पटन(57) और समित पटेल(33) को आउट किया। इयान बेल(5) को ईशांत शर्मा ने आउट किया तो केविन पीटरसन(54) को आर अश्विन ने पवेलियन भेजा। पीटरसन ने 85 गेंदों में नौ चौका और एक छक्का की मदद से 54 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


दूसरा दिनः भारत 316 पर ढेर, कुक का शतक
मैच के दूसरे दिन पहले सत्र में ही भारतीय पारी 316 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी ने 52, सचिन 76 और गौतम गंभीर ने 60 रनों की अर्द्घशतकीय पारी खेली। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग 23, युवराज सिंह 32, आर अश्विन 21, चेतेश्वर पुजारा 16 और विराट कोहली व जहीर खान छह-छह रन बनाकर आउट हुए। प्रज्ञान ओझा और ईशांत शर्मा खाता नहीं खोल सके। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर मोंटी पनेसर को चार, तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए। वहीं ग्रीम स्वान और स्टीवन फिन को एक-एक सफलता मिली।

भारत के बनाए 316 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। एलेस्टर कुक 236 गेंद में 19 चौके और एक छक्के के साथ 136 और जोनाथन ट्रोट 67 गेंद में तीन चौकों के साथ 21 रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। इंग्लैंड के दूसरे ओपनर निक कॉम्प्टन ने भी 57 रन बनाए। भारत की ओर से केवल प्रज्ञान ओझा को एक विकेट मिला।

टीमें:
भारतः गौतम गंभीर, वीरेंद्र सेहवाग, चेतेश्वर पुजारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, महेंद्र धोनी (विकेटकीपर, कप्तान), रवि अश्विन, ज़हीर खान, प्रज्ञान ओझा और ईशांत शर्मा।

इंग्लैंडः एलेस्टर कुक (कप्तान), निक कॉम्पटन, जोनाथन ट्रॉट, केविन पीटर पीटरसन, इयान बेल, समित पटेल, मैथ्यू प्रायर (विकेटकीपर), ग्रेम स्वान, मोंटी पनेसर, जेम्स एंडरसन और स्टीवन फिन।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें