फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन समिति के नए सदस्य कुरूविला पर लगा हितों के टकराव का आरोप

Sat, 26 Dec 2020 07:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अभय कुरूविला - फोटो : social media
विज्ञापन

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व सदस्य संजीव गुप्ता ने नव नियुक्त राष्ट्रीय चयनकर्ता अभय कुरूविला के खिलाफ हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पूर्व तेज गेंदबाज के खिलाफ शिकायत बीसीसीआई के आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डी के जैन के समक्ष दर्ज कराई है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुरूविला का हितों का टकराव उनकी दो भूमिकाओं के कारण है, एक वह डी वाई पाटिल अकादमी के खेल निदेशक है और साथ ही राष्ट्रीय चयनकर्ता भी बनाए गए हैं।

बता दें कि भारत के लिए 10 टेस्ट और 25 वनडे खेलने वाले कुरूविला को गुरुवार को बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय चयन पैनल में चुना।
विज्ञापन


गुप्ता ने इसी तरह की हितों के टकराव के आरोप वाली शिकायत मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) अध्यक्ष विजय पाटिल के खिलाफ भी दायर की है। पाटिल को पिछले साल अक्टूबर में एमसीए का अध्यक्ष चुना गया था जब संघ के चुनाव कराए गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें