फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव-सचिन-द्रविड़ और फिर विराट के लिए परेशानी खड़े करने वाले संजीव गुप्ता का इस्तीफा

Sat, 18 Jul 2020 08:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के शीर्ष क्रिकेटरों के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत दर्ज कराने वाले संजीव गुप्ता ने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ की आजीवन सदस्यता छोड़ दी है। गुप्ता ने हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ शिकायत की थी कि वह उस फर्म की सहायक फर्म के निदेशक है जो उनके व्यावसायिक हितों का प्रबंधन करती है। समझा जाता है कि बीसीसीआई लोकपाल डी के जैन उनके आरोपों का अध्ययन कर रहे हैं। गुप्ता के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘संजीव गुप्ता ने एमपीसीए की आजीवन सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने निजी तौर पर देश के शीर्ष क्रिकेटरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एमपीसीए का उससे कुछ लेना देना नहीं है।’ गुप्ता ने सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली के खिलाफ तब शिकायत की थी जब वे क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य थे। समिति भंग होने के बाद उनकी शिकायत भी बेईमानी हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें