फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 World Cup: इत्तेफाक से क्रिकेटर बने मनजोत ने भारत को चौथी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन

Sat, 03 Feb 2018 02:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manjot kalra
विज्ञापन

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 का खिताब जीत लिया है। इस तरह भारत अंडर-19 लेवल पर चौथी बार विश्व विजेता बनकर उभरा है। बे ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में कप्तान पृथ्वी शॉ की इस युवा ब्रिगेड ने कंगारू टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


टीम इंडिया को चौथी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने में बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज मनजोत कालरा की अहम भूमिका रही। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मनजोत ने 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस शानदार इनिंग में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। 19 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अभी तक सीनियर लेवल का कोई मैच नहीं खेला है। हालांकि इस साल आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

अंडर-19 टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा दिल्ली के रहने वाले हैं। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों का कहना है मनजोत महज खेल-खेल में ही बड़े खिलाड़ी बन गए। दिल्ली के आजादपुर इलाके में रहने वाले मनजोत को बचपन से क्रिकेट से बेहद लगाव था। हालांकि उनके माता-पिता चाहते थे कि मनजोत पढ़-लिखकर प्रोफेशनल फील्ड में जॉब करें, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

manjot kalra
मनजोत का क्रिकेटर बनना महज एक इत्तेफाक है। दरअसल मनजोत के बड़े भाई पहले क्रिकेट खेला करते थे। उस दौरान मनजोत कभी-कभी भाई के साथ मैदान में जाते थे और उनके लगाए हुए शॉट के पीछे दौड़कर गेंद को पकड़ते थे। मनजोत ऐसा सिर्फ 2-4 गेंदें खेलने के लालच में करते थे। देखते ही देखते उनका खेल सुधरने लगा और वह एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे।

अंडर 19 वर्ल्डकप में वह शुभमन गिल और कप्तान पृथ्वी शॉ के बाद सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनजोत ने 86 रन की पारी खेली थी। इसके बाद इसी टीम के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने 101 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर इतिहास रचा डाला है।

हालांकि वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्श के वक्त मनजोत एक बड़े विवाद में भी फंस गए थे। दरअसल मनजोत की उम्र को लेकर कई लोगों ने उनके सिलेक्शन पर ऐतराज उठाया था। बाद में सभी आरोप गलत साबित हुए और मनजोत का अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलने का सपना पूरा हुआ।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें