फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: एक और भारतीय महिला क्रिकेटर कोरोना पॉजिटिव, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन दिन बाद मुकाबला

Tue, 26 Jul 2022 06:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो खिलाड़ियों के बगैर ही बर्मिंघम रवाना हो गई। इस खिलाड़ी से पहले भी एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिली थी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की थी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और सदस्य कोरोना संक्रमित पाई गई है। ऐसे में वह खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए बर्मिंघम के लिए रवाना नहीं हो पाई। वह खिलाड़ी भारत में ही क्वारंटीन है। भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि तीन दिन बाद यानी 29 जुलाई को भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना है।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम दो खिलाड़ियों के बगैर ही बर्मिंघम रवाना हो गई। इस खिलाड़ी से पहले भी एक खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिली थी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इसकी पुष्टि की थी। वह महिला क्रिकेटर तब टीम के साथ नेशनल क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस कर रही थी। इस साल क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में डेब्यू कर रहा है।

भारतीय ओलंपिक संघ के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया- एक दूसरे खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों खिलाड़ी भारत में हैं। वहीं, बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा- प्रोटोकॉल के अनुसार, दोनों खिलाड़ी केवल निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही टीम में शामिल हो सकते हैं। स्थिति को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों को देश में ही रोका गया और उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना दूसरा मैच 31 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं, अंतिम लीग मैच 3 अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ है। फाइनल समेत सभी मैच एजबेस्टन में खेले जाएंगे। आयोजकों ने कहा है कि क्रिकेट मैचों के सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
विज्ञापन

टीम के रवाना होने से भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि राष्ट्रमंडल खेलों में खेलना उनके और टीम के लिए काफी मायने रखता है। हरमनप्रीत ने कहा- हम अक्सर इसका अनुभव नहीं करते। इसलिए वास्तव में राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने के लिए उत्साहित और तत्पर हैं। उद्घाटन समारोह हम सभी के लिए एक विशेष अनुभव होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें