फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से सबक: इंग्लिश कोच सिल्वरवुड का बयान, कहा- वर्ल्ड टी-20 में काम आएगी सीख

Tue, 30 Mar 2021 05:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने इंग्लैंड से पहला टेस्ट गंवा दिया था, लेकिन इसके बाद उसने अपने स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल के अच्छे प्रदर्शन से शानदार वापसी की और श्रृंखला 3-1 से जीती।

विज्ञापन
टेस्ट, टी-20 के बाद वनडे में भी इंग्लैंड का सफाया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने रविवार को पुणे में तीसरे और अंतिम वनडे में सात रन से जीत दर्ज करके तीनों प्रारूपों में अपना दबदबा कायम रखा। भारत ने टेस्ट श्रृंखला में 3-1, टी-20 श्रृंखला में 3-2 और वनडे श्रृंखला में 2-1 से जीत हासिल की। इंग्लैंड को भले ही तीनों प्रारूपों की श्रृंखलाओं में हार झेलनी पड़ी, लेकिन उसके मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का मानना है कि उनकी टीम ने इस दौरे में बहुमूल्य सबक सीखे जो इस साल के आखिर में होने वाले टी-20 विश्व कप में काम आएंगे।

विज्ञापन


सिल्वरवुड ने टीम के स्वदेश रवाना होने से पहले ब्रिटिश मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि इंग्लैंड की टीम जब अक्तूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप के लिए भारत दौरे पर आएगी तो वह अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा, 'इस दौर में अच्छा, प्रतिस्पर्धी खेल और अच्छी, प्रतिस्पर्धी श्रृंखलाएं खेली गई। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। मुझे इस दौरे पर आने वाले प्रत्येक खिलाड़ी पर गर्व है।'

सिल्वरवुड ने कहा, 'खेल के प्रति उनके प्रयास और रवैये पर मुझे गर्व है। मुझे लगता है कि हमने इस दृष्टिकोण से काफी कुछ सीखा और मैं इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता। हमने टी-20 विश्व कप के लिए बहुमूल्य अनुभव हासिल किया। अगर हम टेस्ट श्रृंखला पर गौर करें तो उन्होंने काफी सबक सीखे और जब वे फिर से यहां आएंगे तो उन्हें पता रहेगा कि क्या करना है और खेल के लिए क्या बेहतर रणनीति रहेगी।'
विज्ञापन


भारत को अगस्त से सितंबर के बीच इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है और सिल्वरवुड को लगता है कि उनके खिलाड़ी हिसाब बराबर करने के लिए बेताब होंगे। उन्होंने कहा, 'ये अनुभव उन्हें लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जब वे इंग्लैंड में भारत के खिलाफ खेलेंगे तो इससे उन्हें बदला चुकता करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। यहां जीत दर्ज करना आसान नहीं है और हम यह जानते हैं। भारत अपनी घरेलू परिस्थितियों में बेहद मजबूत टीम है, लेकिन इसके बावजूद हमारे लिए कई सकारात्मक पहलू रहे।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें