फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्टूबर में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच पर COA की नाराजगी,  BCCI ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Sat, 24 Feb 2018 08:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Vinod Rai
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के आयोजन पर प्रशासकों की समिति (सीओए) ने नाराजगी जाहिर की है। इस मामले में सीओए प्रमुख विनोद राय का कहना है कि इस मसले को अंधेरे में रखा गया। इसके बाद से यह प्रस्तावित मैच विवाद का विषय बन गया है। इस मैच के आयोजन पर मुख्य कोच रवि शास्त्री से सकारात्मक संकेत मिलने के बावजूद इस मसले पर प्रशासकों की समिति (सीओए) के रवैये पर बीसीसीआई ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीसीसीआई कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी, सीईओ राहुल जोहरी और महाप्रबंधक (क्रिकेट) सबा करीम इस मैच को लेकर शास्त्री के संपर्क में थे। शास्त्री ने बोर्ड से कहा कि किसी दूसरी श्रेणी की टीम (वेस्टइंडीज) के खिलाफ इस मैच की मेजबानी किसी छोटे शहर में करना अच्छा होगा, जिसमें एक सेशन उजाले में खेला जाए। राय ने इस मामले पर सीओए को नजरअंदाज करने पर नाराजगी जताई। जब इस बारे में बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी।          

उन्होंने कहा, 'राय जब नीतिगत फैसलों पर प्रक्रिया की बात करते हैं तो वह सही हैं। निश्चित तौर पर (कार्यवाहक अध्यक्ष) सीके खन्ना और (कोषाध्यक्ष) अनिरूद्ध चौधरी को भी संज्ञान में लिया जाना चाहिए था जैसा कि अमिताभ और राहुल ने नहीं किया, लेकिन राय ने भी कई अवसरों पर कार्यवाहक अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को संज्ञान में नहीं लिया। अचानक अब उन्हें लगता है कि खन्ना और अनिरूद्ध को जानकारी नहीं दी गई।'       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें