फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की समीक्षा करेगी COA

Tue, 23 Jan 2018 08:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : File
विज्ञापन
बीसीसीआई को संचालित कर रही प्रशासकों की समिति ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद टीम के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। टीम इंडिया को केपटाउन और सेंचुरियन में हार के बाद सीरीज गंवानी पड़ी है। 
विज्ञापन


प्रशासकों की समिति के साथ मंगलवार को हुई बैठक में शामिल रहे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि हम टीम मैनेजर से पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। बैठक में प्रशासकों की समिति की ओर से सीओए प्रमुख विनोद राय, सदस्य डायना एडुल्जी और सीईओ राहुल जौहरी शामिल थे। 

इस बैठक में बीसीसीआई की ओर से कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को बुलाया नहीं गया था। सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली की टीम की काफी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


कई पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टीम आधी-अधूरी तैयारियों के साथ बिना अभ्यास मैच के सीरीज में उतरी। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका की मेजबानी करने से फायदा नहीं मिला। कोच रवि शास्त्री खुद मान चुके हैं कि तैयारियों के लिए दस दिन और मिले होते तो फर्क पड़ सकता था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें