फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक मैच पर संकट के बादल बरकरार, CoA ने सरकार पर छोड़ा आखिरी फैसला

Fri, 22 Feb 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा हमले के विरोध में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासको की समिति (CoA) की  बैठक खत्म हुई। शुक्रवार को इस बैठक के बाद CoA ने गेंद अब सरकार के पाले में डाल दी है। मतलब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैसला बाद में लिया जाएगा और सरकार पाक के खिलाफ खेलने या न खेलना का जो भी निर्देश देगी उस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन

 

पढ़ेंः  शहीदों को भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सलाम, CoA बैठक में लिए गए ये दो बड़े फैसले


टीम इंडिया के पाकिस्तान के साथ खेलने पर फैसले के लिए CoA ने शुक्रवार को खास मीटिंग बुलाई थी। दुनिया भर की निगाहें इस मीटिंग पर थी। हर किसी को इस मीटिंग के फैसले का इंतजार था, लेकिन अब क्रिकेट फैंस को यह जानने के लिए और इंतजार करना होगा कि भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप में होगी या नहीं।
विज्ञापन

मीटिंग में क्या-क्या फैसले लिए गए?

COA
इस मीटिंग में सीओए के दो सदस्य विनोद राय और डायना इडुल्जी नई दिल्ली से जबकि गुरुवार को नियुक्त तीसरे नए सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) रविंद्र थोडगे फोन पर उपलब्ध थे। मीटिंग के बाद सीओए ने कहा कि इस मामले पर फैसला सरकार के साथ विचार करने के बाद लिया जाएगा। अभी इसमें 3 महीने का वक्त है। 
 



आतंक को समर्थन देनेवाले देशों के साथ भविष्य में संबंध न रखा जाए, इस पर भी आईसीसी बैठक में चर्चा की जाएगी। विनोद राय ने भी बताया कि इस साल आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में होने वाले खर्च को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन

आखिर क्या है पूरा मामला?

पुलवामा अटैक के बाद से देश भर में वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बहिष्कार की मांग हो रही है। कई पूर्व खिलाड़ी पाक के साथ मैच नहीं खेलने के लिए कह रहे हैं। वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ 16 जून को मैनचेस्टर में शेड्यूल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें