फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI अधिकारियों ने पानी की तरह बहाए करोड़ों रुपये, CoA ने किया खुलासा 

Thu, 17 Aug 2017 07:25 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
बीसीसीआई - फोटो : getty
विज्ञापन
बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने 2015-16 और अप्रैल से जून 2017 के दौरान क्रमश 1.56 और 1.71 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। प्रशासको की समिति सीओए की पांचवीं रिपोर्ट में बीसीसीआई के पदाधिकारियों के खर्च का ब्यौरा दिया गया है। जिसमें इन दोनों पदा‌धिकारियों के इस खर्चे का खुलासा किया गया है। पूर्व सचिव अजय शिर्के ने बीसीसीआई से एक भी पैसे की मांग नहीं की है। शिर्के को सुप्रीम कोर्ट ने नियमों का हवाला देते हुए बर्खास्त कर दिया था।  
विज्ञापन


रिपोर्ट में हवाई यात्रा का विवरण, टीए-डीए, विदेशी विनिमय भत्ते आदि के खर्च को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार अमिताभ चौधरी ने हवाई किराया के लिए 65 लाख तथा टीए-डीए के तहत 42.25 लाख बीसीसीआई से लिए। अमिताभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेशी विनिमय के तौर पर 29 लाख रुपए लिए। लॉजिंग के लिए उन्होंने करीब साढ़े तेरह लाख खर्च किए। 

इसी तरह कोषाध्यक्ष चौधरी का हवाई किराया का बिल करीब 60 लाख रुपए रहा। उन्हें 75 लाख का टीए-डीए ‌दिया गया। बीसीसीआई से चौधरी को विदेश विनिमय के तहत 17.64 लाख रुपए मिले। उनके लॉजिंग पर 11 लाख रुपए खर्च हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें