रविवार को बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी से प्रशासकों की समिति (सीओए) ने जवाब तलब किया है। चौधरी को आज से 7 दिनों के भीतर यह बताने के लिए कहा गया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
प्रशासकों की समिति (CAO) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) बैठकों के लिए अनुपलब्धता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
हालांकि हाल ही में सीओए ने चौधरी को राष्ट्रीय सिलेक्शन समिति में शामिल होने पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन फिर आईसीसी और एसीसी में वे बीसीसीआई के प्रतिनिधि बने हुए हैं।
सीओए ने चौधरी से कहा है कि बिना बताए दोनों बैठकों में शामिल नहीं होने की वजह से बीसीसीआई का कोई भी प्रतिनिधि भाग नहीं ले सका, जिसकी वजह से बीसीसीआई की छवि खराब हुई।
बता दें कि आईसीसी की बैठक इसी साल जहां 14-20 जुलाई को लंदन में हुई थी वहीं एसीसी की बैठक 3 सितम्बर को बैंकाक में हुई थी।