टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक फैसले ने बवाल खड़ा कर दिया है, जिसके बाद बीसीसीआई और सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) अफसर आपस में ही भिड़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
दरअसल, पहले खबर आई थी कि कोहली आगामी इंग्लैंड दौरे को देखते हुए IPL के बाद सीधे काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे, ताकि विदेशी परिस्थितियों से परिचित हो जाए। मगर अब खबरें आ रही है कि बीसीसीआई का एक धड़ा चाहता है कि कप्तान विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून को होने वाले टेस्ट मैच में खेलें।
विज्ञापन
3 of 6
'इंडियन एक्सप्रेस' में शुक्रवार को छपी रिपोर्ट के अनुसार कुछ अधिकारियों का मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इस ऐतिहासिक मैच में कोहली का नहीं खेलना मेहमान टीम की बेइज्जती से कम नहीं होगा। बेंगलुरु में खेले जाने वाले इस एकलौते टेस्ट मैच को लेकर अधिकारियों का कहना है कि विराट के न खेलने से यह अफगान टीम के लिए एक बुरा संदेश होगा। दूसरी ओर ब्रॉडकास्टर को भी खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
4 of 6
सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) चाहती है कि विराट कोहली इंग्लैंड जाकर काउंटी क्रिकेट खेलें। कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने पर कमेटी का कहना है कि अभी तक बोर्ड के किसी भी अधिकारी ने उनसे इस बारे में कोई बात नहीं की है। दूसरी ओर अफगानिस्तान के खिलाफ विराट की मौजूदगी चाहने वाले अधिकारियों का मानना है कि अगर कोहली काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इतने उतावले हैं तो वह आईपीएल के कुछ मैच मिस कर क्यों नहीं इंग्लैंड चले जाते।
विज्ञापन
5 of 6
बता दें कि अफगानिस्तान पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलेगा। 14 जून से शुरू होने वाले इस ऐतिहासिक मुकाबले के बाद भारत का इंग्लैंड दौरा होना है। 5 टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज से पहले टीम इंडिया को वहां विराट की अगुवाई में 3 टी-20 मैच भी खेलना है। जिसकी शुरुआत 3 जुलाई को मैनचेस्टर से होगी। दूसरी ओर कोलकाता दौरे पर आए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शफीक स्टानिकजई का कहना है कि विराट कोहली एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं, अगर वह उनकी टीम के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो पूरी अफगान टीम उन्हें मिस करेंगे।
अफगानिस्तान और आयरलैंड को टेस्ट मैच खेलने की मान्यता आईसीसी ने जून 2017 में दी थी। ये दोनों देश टेस्ट मैच खेलने वाले 11वें और 12वें देश बन गए। अफगानिस्तान के लिए पांच दिनों के क्रिकेट मैच की मेजबानी करने से पहले बीसीसीआई ने हमेशा ही इस देश की क्रिकेट को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है। युद्ध से प्रभावित इस देश के लिए भारत ने क्रिकेट की मेजबानी की है। पिछले साल आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने ग्रेटर नोएडा में सीरीज खेली थी। यानी भारत अफगानिस्तान के लिए दूसरे घर की तरह है।