आंध्र प्रदेश में तेलंगाना विरोध और गणेश मूर्ति विसर्जन की वजह से स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा से इनकार के बाद चैंपियंस लीग ट्वंटी-20 मैच हैदराबाद से स्थानांतरित कर दिया गया है।
अब ये मैच मोहाली, रांची और अहमदाबाद में होंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद, अटोगो वोल्टास (न्यूजीलैंड), कुंदुराता मरूनंस (श्रीलंका) और फैसलाबाद वोलव्स (पाकिस्तान) ये चार टीमें 17, 18 और 20 सितंबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीएलटी-20 क्वालीफायर्स मैच एक-दूसरे से खेलेंगे लेकिन छह मैच मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे।
क्वालीफायर्स की शीर्ष दो टीमें ग्रुप चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकीं अन्य आठ टीमों के साथ जुड़ेंगी।
मोहाली में दो मैच 24 सितंबर को खेले जाएंगे जबकि जेसीएसए इंटरनेशनल कांप्लेक्स, रांची में 28 सितंबर को मैच होने हैं।
दो मैच 30 सितंबर को मोटेरा के सरदार पटेल गुजरात स्टेडियम में आयोजित होने हैं।