फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लार्क का शतक, ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत

Thu, 27 Dec 2012 03:14 PM IST
मेलबर्न/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉर्न-मुरलीधरन टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद माइकल क्लार्क (106) के शतक से मेजबान ऑस्ट्रेलिया की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 129 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 440 रन बना लिए हैं। मिशेल जॉनसन 73 और नॉथन लियोन बिना खाता खोले नाबाद हैं।
विज्ञापन


पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया ने अब तक श्रीलंका पर 284 रनों की बढ़त हासिल कर लिया है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में केवल 156 रनों पर ढेर हो गई थी।

मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 150 रनों से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में ही श्रीलंका पर बढ़त हासिल कर लिया। माइकल क्लार्क ने अपना 21वां टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 187 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। शेन वॉटसन ने भी आठ चौके और एक छक्का की मदद से 83 रनों की अर्द्घशतकीय पारी खेली। श्रीलंका की ओर से धमिका प्रसाद ने तीन और शमिंदा इरंगा ने दो विकेट झटके। जबकि एंजेलो मैथ्यूज और तिलकरत्ने दिलशान को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे टेस्ट में भी फिलहाल श्रीलंका की स्थिति कमजोर दिखाई दे रही है जबकि ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें