फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR को झटका, टीम से बाहर हो सकता है यह चोटिल खिलाड़ी

Tue, 11 Apr 2017 07:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : Cricket Country
विज्ञापन
कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के स्टार बल्लेबाज क्रिस लिन के चोटिल होने की वजह से वह आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच में लिन चोटिल हो गए थे, कैच पकड़ने के दौरान उन्हें कंधे पर चोट लग गई थी। लिन को तुरंत मैदान से बाहर ले जाकर उनके कंधे पर क्लच लगाया गया।
विज्ञापन


सोमवार को फ्रेंचाइजी की तरफ से सूचना दी गई कि लिन का एमआरआई स्कैन किया गया है जिसका रिजल्ट दो दिन में आ जाएगा जिसके बाद ही उनके खेलने पर कोई निर्णय लिया जा सकेगा। 

बता दें कि पिछले दो साल में लिन को कंधे पर यह तीसरी चोट लगी है। लिन ने ट्वीट कर अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा 'क्रिकेट के भगवान, मैंने क्या गलत किया है? 
विज्ञापन

  Dear Cricket Gods, did I do something wrong? — Chris Lynn (@lynny50) April 9, 2017
बता दें कि गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ लिन ने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 68 गेंदों में 93 रन बनाए थे और टीम ने 10 विकटों से जीत हासिल की थी। 

वहीं केकेआर टीम मैनेजमेंट की तरफ से अभी तक उन्हें लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन चोटिल लिन के ट्वीट से संदेह है कि वह आईपीएल के मैचों में खेल भी पाएंगे या नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें