भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 में दो-दो हाथ करने को तैयार है। रविवार को होने वाले इस मैच बुखार पुरी दुनिया के सिर चढ़ कर बोल रहा है। इस मैच की खुमारी में खतरनाक बल्लेबाज और मस्तमौला कैरेबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल भी डूब चुके हैं।
इस मैच से पहले गेल ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह भारत और पाकिस्तान मैच को एक अनोखे अंदाज में सपोर्ट कर रहे हैं। इस सफेद रंग के सूट में गेल के शरीर का एक हिस्सा आपका तिरंगे से जुडा दिखाई देगा तो दूसरी ओर हरा रंग नजर आएगा जो पाकिस्तान का प्रतीक है।
बहरहाल, लंबे-लंबे शॉट्स के लिए पहचाने जाने वाला यह खिलाड़ी इस विश्व कप में कुछ खास रंग में नजर नहीं आ रहा। क्रिस गेल के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में अगर वेस्टइंडीज को सेमीफाइनल तक का सफर तय करना है तो सभी कैरेबियाई बल्लेबाजों और गेंदबाजों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।