फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने तीन बार बिगाड़ा खेल, गेल हुए फेल...फिर भी तोड़ डाला महान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

Fri, 09 Aug 2019 06:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स् डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व कप के बाद पहली बार वन-डे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी भारत और वेस्टइंडीज का मैच गुरुवार रात बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश ने एक-दो बार नहीं, पूरे तीन बार खेल बिगाड़ा आखिरकार गीले मैदान की वजह से ऑफिशियल्स को मैच रद्द करने की घोषणा करनी पड़ी। 31 गेंदों में महज चार रन बनाकर आउट होने के बावजूद क्रिस गेल ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

2 of 4
क्रिस गेल और ब्रायन लारा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का यह 296वां वन-डे मुकाबला था। इस मुकाबले में उतरते ही गेल ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पछाड़ दिया। इस मैच से पहले लारा वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक वन-डे मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी थे। तीसरे क्रम पर शिवनारायण चंद्रपॉल (268), चौथे नंबर पर डेसमंड हेन्स (238) फिर कार्ल हूपर (227) का नंबर आता है।

विज्ञापन

3 of 4
बारिश से धुला भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बारिश के कारण तीन बार ओवर काटे गए

भारतीय समयानुसार गुयाना में खेले जाने वाला यह मैच शाम सात बजे शुरू होने वाला था। बारिश के कारण टॉस में दो घंटे की देरी हुई थी। तब मैच 50 की जगह 43 ओवर का किया गया था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फिर 5.4 ओवर के बाद खेल रुकने पर 40 ओवर और खराब आउटफील्ड के कारण खेल रुकने पर मैच को 34 ओवर का कर दिया गया।

विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : social Media

बारिश के कारण जब 13 ओवर के बाद खेल रोका गया तब विंडीज ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। दोनों टीमों के बीच 2 साल बाद कोई मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। पिछली बार 2017 में पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में ऐसा हुआ था। तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 अगस्त (रविवार) को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें