इससे पहले मुंबई पुलिस ने बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को वन-डे में दस हजार रन पूरे करने पर शुभकामनाएं देते हुए एक शानदार संदेश दिया था। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, यहां अतिरिक्त गति पर कोई चालान नहीं, सिर्फ तारीफ और बधाइयां मिलेंगी विराट कोहली। शानदार उपलब्धि पर ढेरो शुभकामनाएं।
यह ट्वीट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसे अब तक 480 से अधिक बार रीट्वीट तथा 2,800 से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वन-डे की तैयारी में जुटी हुई है।
पांच मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। पहला मैच 8 विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मैच टाई पर समाप्त हुआ। अब सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को पुणे में खेला जाएगा।