फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के इन दो धुरंधरों की हुई वन डे टीम में वापसी, इंग्लैंड से होने हैं 5 मैच 

Tue, 22 Aug 2017 11:12 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
वेस्टइंडीज - फोटो : you tube
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वन डे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम में दो धुरंधरों की वापसी हुई है। ये दोनों अपने दम पर किसी भी मैच का पासा पलट सकते हैं।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम अब पटरी पर लौटती नजर आ रही है। चयनकर्ताओं ने दो अनुभवी खिलाड़ियों क्रिस गेल और मार्लोन सैमुअल को राष्ट्रीय टीम में फिर से जगह दी है। दोनों वन डे में टीम से काफी समय से बाहर है। क्रिस गेल ने अंतिम वन डे मैच वेस्टइंडीज की तरफ से 2015 के विश्व कप में खेला था। सैमुअल ने अक्टूबर 2016‌ में अपना अंतिम वन डे मैच खेला था। 

सुनील नारायण टीम में शामिल नहीं हैं

सुनील नरेन - फोटो : IPL official web
क्रिकट्रेकर के अनुसार सुनील नारायण और ब्रावो ब्रदर्स को चयनकर्ताओं ने टीम में शामिल नहीं किया है। ड्वेन ब्रावो हालांकि पूरी तरह फिट नहीं है। उन्होंने अगले साल टीम में अपनी वापसी की संभावनाएं व्यक्त की हैं। सुनील नारायण ने वन डे मैच खेलने की इच्छा जतायी थी लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें एक बार फिर नजर अंदाज कर दिया है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलेगी

गेल और ब्रावो - फोटो : Social Media
वेस्टइंडीज की टीम तीन टेस्ट मैचों के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच वन डे मैचों की सीरीज खेलेगी। मैच 19 सितंबर से 29 सितंबर तक खेले जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें