इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम है, लेकिन जल्द ही यह रिकॉर्ड रिकॉर्ट टूटने वाला है। खुद को 'यूनिवर्स बॉस' कहने वाले क्रिस गेल सिर्फ एक छक्का लगाते ही 'सिक्सर किंग' बन जाएंगे।
वेस्टइंडीज के तूफानी ओपनर क्रिस गेल ने शाहिद अफरीदी के 476 इंटरनेशनल छक्को के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को हुए मैच में 5 छक्के लगाते हुए उन्होंने इस रिकॉर्ड की बराबरी की। अब वो जल्द ही 500 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन सकते हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में गेल ने 66 बॉल में 73 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ महमदुल्ला की बॉल पर सिक्स जड़ते ही उन्होंने इंटरनैशनल मैचों में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
इस तरह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और गेल के नाम अब इंटरनेशनल मैचों में 476-476 छक्के हो गए हैं। इसके अलावा क्रिस गेल दुनिया के चौथे क्रिकेटर भी बने जिन्होंने किसी देश में खेले गए वनडे मैचों में 100 या इससे ज्यादा सिक्स जड़े।
गेल वेस्टइंडीज में गेल कुल 103 सिक्स जड़ चुके हैं। गेल के अलावा ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड में 126 सिक्स), एमएस धोनी (भारत में 120 सिक्स) और मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड में 102 सिक्स) एक देश में 100 या इससे ज्यादा सिक्स वनडे मैचों में जड़ चुके हैं।
बताते चलें कि टी-20 मुकाबलों में 800 से ज्यादा छक्के उड़ाने वाले गेल दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 103 छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। न्यूजीलैंड के मार्टिल गप्टिल भी टी20 इंटरनेशनल में 103 छक्के लगा चुके हैं।इसके अलावा गेल इंटरनेशनल मुकाबलों (टेस्ट+वनडे+टी-20) में सबसे ज्यादा सिक्स मारने वाले खिलाड़ी हैं।
वनडे इंटरेशनल में वह 275 छक्के जड़कर गेल दूसरे स्थान पर है। शाहिद अफरीदी 351 छक्के लगाकर टॉप पर हैं। पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर जयसूर्या 270 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं तो भारत के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी 217 छक्के उड़ाकर इस सूची में चौथे क्रम पर हैं।