फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvsIND: क्रिस गेल ने लगाई रिकॉर्ड्स की 'हैट्रिक', बनाया बेहद खास मुकाम

Mon, 12 Aug 2019 07:18 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
CHRIS GAYLE
वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे वन-डे में इतिहास रच दिया। उन्होंने एक-दो नहीं, बल्कि रिकॉर्डों की हैट्रिक लगाई। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 5
chris gayle
दरअसल, क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ अपने इस पारी में सातवां रन बनाते ही वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गेल अब वेस्टइंडीज टीम की ओर से वनडे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के खिलाफ मैच में सातवां रन बनाते ही क्रिस गेल के वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10353 रन हो गए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
chris gayle
ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज के लिए वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 295 मैचों में 10348 रन बनाए थे। ब्रायन लारा कैरेबियाई टीम के लिए सबसे पहले दस हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने थे, लेकिन अपने करियर के आखिरी सीरीज खेल रहे गेल ने इस रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया।   

4 of 5
CHRIS GAYLE
इसके अलावा इसी पारी में क्रिस गेल ने नौवां रन बनाते ही ब्रायन लारा के आइसीसी और वेस्टइंडीज की ओर से खेलते हुए वनडे इंटरनेशनल मैचों के रनों को भी पीछे छोड़ दिया। आइसीसी इलेवन और वेस्टइंडीज के लिए ब्रायन लारा ने 10405 रन बनाए थे, जबकि क्रिस गेल 10408 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के खिलाफ दूसरा वन-डे खेलने के लिए मैदान पर उतरते ही क्रिस गेल ने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बनाया। जी हां, वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा वनडे इंटरनेशनल मैच (300) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में क्रिस गेल ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने वेस्टइंडीज की टीम के लिए 299 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें