फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: 12 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन ठोंकने वाले रसेल का गेल के बारे में बड़ा बयान, कहा वो तो...

Wed, 18 Apr 2018 07:42 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

कोलकाता नाइटराइडर्स ने IPL के मुकाबले में सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 71 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। इस जीत में कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अहम भूमिका निभाई। 12 गेंद पर 41 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। रसेल की पारी कितनी तूफानी थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 41 रनों में 36 रन सिर्फ छक्को से आए। 6 छक्को वाली इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 342 था। मैच के बाद रसेल ने एक और खतरनाक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल के बारे में बड़ी बात की।

विज्ञापन

2 of 4

अपनी इस तूफानी पारी के बाद रसेल ने 1 विकेट भी लिया। बल्लेबाजी करते हुए रसेल ने 102 मीटर लंबा छक्का भी लगाया जो इस सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले सबसे 105 मीटर का सबसे लंबा छक्का भी उनके ही बल्ले से निकला था। इस सीजन में वो सबसे ज्यादा 19 छक्के जड़ चुके हैं। अब उनकी तुलना क्रिस गेल से हो रही है, इस तुलना पर रसेल ने साफ कहा कि गेल उनके आदर्श है।

विज्ञापन

3 of 4

रसेल कहते हैं कि गेल उनके लिए रोल मॉडल की तरह हैं और वह यूनिवर्सल बॉस की जगह नहीं ले सकते और उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है। केकेआर की पूरी बल्लेबाजी ्आंद्रे रसेल के इर्द-गिर्द घूम रही है। इससे पहले सीएसके के खिलाफ भी उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए थे। इस पारी में उनके बल्ले से 11 छक्के और एक चौका निकला था। हालांकि 203 रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई ने यह मैच 5 विकेट से जीत लिया था।

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : ipl

सोमवार शाम कोलकाता के ईडन गार्डेंस में हुए मैच में केकेआर ने नितीश राणा और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की बदौलत 201 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की पारी 129 रनों पर ही सिमट गई। दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली केकेआर ने लगातार 2 मैच हारने के बाद यह जीत हासिल की। उधर यह दिल्ली की 4 मैचों में तीसरी हार थी। अब केकेआर का अगला मुकाबला बुधवार को राजस्थान रॉयल्स से होना है वही दिल्ली डेयरडेविल्स शनिवार को RCB से भिड़ेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें