फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AK-VK की पारियों से पहले आया था गेल का ऐतिहासिक शॉट

Mon, 11 May 2015 02:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 का 46वां मुकाबला एबी डीविलियर्स के शानदार शतक और कप्तान विराट कोहली के साथ 215 रनों की साझेदारी के आगे एक रिकॉर्ड कहीं बहुत पीछे छूट गया।
विज्ञापन


हम यहां जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वो किसी भी टूर्नामेंट की लिहाज से बेमिसाल है। ऐसे कीर्तिमान कभी-कभार ही बनते हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की पारी की शुरुआत विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल और कप्तान विराट कोहली ने की। हालांकि यह जोड़ी पहले विकेट के लिए 3 ओवर में सिर्फ 20 रन ही जोड़ सकी।

इस छोटी सी साझेदारी में एक बड़ा रिकॉर्ड छुपा हुआ है। इस मैच में गेल ने 12 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली लेकिन वह जाते-जाते एक कीर्तिमान में अपना योगदान देते गए। पारी की तीसरी गेंद पर टीम का खाता वाइड बॉल से जरूर खुला। लेकिन अगली गेंद पर गेल ने छक्का जड़ दिया और यह छक्का हर छक्के की तरह साधारण छक्का नहीं था यह छक्का बना आईपीएल टूर्नामेंट इतिहास का 5 हजारवां छक्का।
विज्ञापन


लेकिन यह छक्का डीविलियर्स के शानदार शतक और उनके कप्तान विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए की गई 215 रनों की अविजित साझेदारी के आगे कहीं फीका साबित हो गया।

गेंदबाजों के लिए आईपीएल-8 में अब तक का सबसे बुरा मैच

क्रिस गेल ने पारी की तीसरी गेंद पर वाइड लॉंग आन की दिशा में उठाते हुए शानदार छक्का लगा दिया। इस छक्के ने जहां टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया वहीं यह छक्‍का आईपीएल का 5 हजारवां छक्का भी बन गया। पहली बार किसी टी-20 टूर्नामेंट में 5 हजार से ज्यादा छक्के लगे हैं।

हालांकि छक्के लगाने मे विशेषज्ञ माने जाने वाले गेल इस पारी में सिर्फ एक छक्का ही जड़ सके। और इसके बाद एबी डीविलियर्स (नाबाद 133) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 82) ने 4-4 छक्के जड़े। इस तरह से आरसीबी की पारी में कुल 9 छक्के जड़े गए।

इसकी तुलना में मुंबई इंडियंस की ओर से मैच में कुल 11 छक्के लगाए गए, लेकिन टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहूंच सकी। वैसे भी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का रिकॉर्ड गेल के नाम ही दर्ज है जिन्होंने अब तक खेले 77 मैचों में 222 छक्के जड़े हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने इस मैच में मुंबई के ‌खिलाफ 235 रनों का विशालतम स्कोर खड़ा किया। आरसीबी ने जिस अंदाज में 235 रन बनाए उस तरह से उनकी पारी में ज्यादा छक्के नहीं लगे, हालांकि चौके (26 चौके) खूब लगे।

मुंबई यह मुकाबला 39 रनों से हार गई। दोनों टीमों की ओर से किए गए स्कोर का योग करें तो पाएंगे कि यह मैच टूर्नामेंट में गेंदबाजों के लिए सबसे बुरा मैच था। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से 40 ओवर में कुल 431 रन बनाए गए जबकि सिर्फ 9 विकेट ही गिरे, जिसमें एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।
विज्ञापन

11 में से 7 गेंदबाजों ने लुटाए 10 से ज्यादा की औसत से रन

अब बात करते हैं इस मैच में गेंदबाजों के बारे में। यह मैच गेंदबाजों के लिए बेहद बुरे सपने की तरह रहा। मुंबई इंडियंस के 5 गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा के औसत से रन लुटाए। जबकि बंगलोर की ओर से 2 गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा की औसत से रन दिए। मैच में कुल 11 गेंदबाजों ने गेंद डाली।

मुंबई के युवा गेंदबाज हार्दिक पांडया मैच के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में बिना किसी सफलता के 51 रन लुटाए यानी 17 रन प्रति ओवर। इसके बाद अनुभवी फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह मैच के दूसरे सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए, जिन्होंने 2 ओवर में 30 रन दिए।

इन दोनों के अलावा अन्य गेंदबाजों ने जिन्होंने 10 से ज्यादा के औसत से रन खर्च किए। मुंबई के जसप्रीत बुमराह (4 ओवर, 52 रन, औसत 13.00), जगदीश सुचीत (3 ओवर, 35 रन, औसत 11.66)  और मिचेल मैक्कलेघन (4 ओवर, 40 रन, औसत 10.00) खर्चीले गेंदबाज साबित हुए।

मुंबई के लिए सिर्फ लसित मलिंगा ने मैच की सबसे कीफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 27 रन देते हुए एक विकेट झटके।

236 रनों का लक्ष्य देने के बाद भी आरसीबी के गेंदबाजों को मैच बचाने के लिए खासा संघर्ष करना पड़ा। बंगलोर के लिए यजुवेंद्र चहल सबसे महंगे गेंदबाज (4 ओवर, 51 रन, औसत 12.75) बने। इसके बाद तेज गेंदबाज म‌िचेल स्टॉर्क ने 4 ओवर में 41 रन दिए (औसत 10.25) और एक विकेट हासिल किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें