विंडीज ओपनर क्रिस गेल इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले तीसरे वनडे के लिए फिट हो गए हैं। बृहस्पतिवार को नाटिंघम में दूसरे वनडे में टॉस से पहले उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। उस मैच में बारिश के कारण केवल 2.2 ओवरों का ही खेल हो पाया था। मैच बेनतीजा रहा था।
पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है। कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि वह मैदान में उतरेंगे। हमें उम्मीद है कि वह पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। वह खेलने के लिए बेताब हैं। जमैका के बाएं हाथ के ओपनर ने 265 वनडे में नौ हजार से ज्यादा रन बनाए हैं जिसमें 22 शतक शामिल हैं।