आईपीएल-8 के 29वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने रनों का अंबार खड़ा करते हुए 200 रन बना डाले।
आरसीबी ने अपनी पारी की अंतिम गेंद पर 200 रन बनाए। 20-20 ओवर के मुकाबले में 200 रनों के आंकड़े को छूना बड़ी बात मानी जाती है। विराट कोहली की टीम ने 2010 के बाद पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 200 रन को छूने में सफलता हासिल की है।
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले राजस्थान के गेंदबाजों के लिए आज का मैच अच्छा नहीं रहा और लगभग हर गेंदबाजों की धुनाई हुई। 43 साल के फिरकी गेंदबाज प्रवीण तांबे जो अब तक टीम के कीफायती गेंदबाजों में गिने जाते थे आज काफी महंगे साबित हुए। उन्हें 3 ओवर डालने का मौका मिला लेकिन एक भी सफलता हासिल किए बगैर ही 39 रन लुटा दिए।
यह प्रवीण के टी-20 करियर का सबसे महंगा स्पेल रहा। इससे पहले उन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा 38 रन लुटाए थे। सिर्फ प्रवीण ही नहीं बल्कि अन्य गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई हुई। जेम्स फॉकनर ने 2 ओवर में 26 रन दे डाले।