रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने गुजरात के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात लायंस के खिलाफ खेले गए आईपीएल के 20वें मैच में टी-20 क्रिकेट के करियर में 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। गेल ने 289 मैच की 284 पारियों यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान टी-20 में इतिहास रच दिया है। गेल ने टी-ट्वेंटी के अबतक के सभी प्रारुपों को मिलाकर यह उपलब्धि हासिल की है। इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच पाना अन्य खिलाड़ियों के लिए नामुमकिन सा नजर आता है। आईपील में 96 मैच खेलकर उन्होंने 42.54 की औसत से 3504 रन बना लिए हैं। जिसमें 5 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
बता दें कि गेल ने टी-20 में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाए हैं। उनके नाम 60 अर्धशतकों भी हैं। गेल के नाम टी-20 क्रिकेट की सबसे लंबी पारी(175) गेल के ही नाम दर्ज है। गेल के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के भी दर्ज हैं।
गेल टी-20 में सबसे ज्यादा 732 छक्के और 759 चौके जड़ चुके हैं। गेल के बाद टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में गेल के बाद बैंडन मैकुलम हैं। मैकुलम के टी-20 में 7371 रन हैं। बता दें कि गेल ने टी-ट्वेंटी में पहले 1000 रन 35 मैचों में बनाए थे। जबकि 132 मैच खेलकर उन्होंने 5 हजार रन पूरे किए जबिक 285 मैचों में उन्होंने 10 हजार रन पूरे किए।