फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में चीनी गेंदबाज का कमाल, 4 गेंद में झटके 4 विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट में चीन अभी बिल्कुल शैशवास्था में है। क्रिकेट में उसकी गिनती तक नहीं की जाती है लेकिन उसके एक गेंदबाज ने गेंदबाजी में कमाल कर दिया है।
विज्ञापन


कोरिया के इंचियोन में खेले जा रहे एशियाई खेलों में इस बार क्रिकेट को भी रखा गया है, जिसमें क्रिकेट के छोटे फॉरमेट ट्वंटी-20 वाले फॉरमेट में मैच खेले जा रहे हैं। हालांकि भारत इस क्रिकेट में अपनी चुनौती नहीं पेश कर रहा है।

लेकिन ग्रुप-ए के छठे मुकाबले में चीन और मेजबान कोरिया के बीच मैच खेला जा रहा था जिसमें चीनी फिरकी गेंदबाज जोंग वेन्यी ने दो ओवर में हैट्रिक लगाते हुए लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। हालांकि उनका ऐतिहासिक प्रदर्शन टीम के काम नहीं आया और मैच कोरिया के हाथों 6 रन से गंवा दिया।
विज्ञापन

बारिश से बाधित मैच में किया कारनामा

सोमवार को 20-20 ओवर के खेले गए मुकाबले में पहले बारिश ने खलल डाली जिस कारण मैच में ओवरों की संख्या में कटौती करते हुए 10-10 ओवर का कर दिया गया।

पहले बल्‍लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोरिया ने अच्छी शुरुआत करते हुए 3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन जोड़ लिए। आठवें ओवर में जोंग वेन्यी को गेंद सौंपी गई और इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने ओपनर सुंगघून चो (23) को आउट करा दिया। साथ ही उन्होंने अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ा।

इसके बाद अगले ओवर (10वां) की पहली 2 गेंदों पर विकेट लेकर उन्होंने अपनी हैट्रिक लगा ली। वह हैट्रिक लेने के बाद भी नहीं रूके और इस ओवर में लगातार 3 गेंदों पर विकेट लेकर 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का कारनामा कर दिया। यह एशियाई खेलों की पहली हैट्रिक भी है।

कोरिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए लेकिन चीन 10 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 82 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

मलिंगा पहले ही कर चुके हैं यह कारनामा

हालांक‌ि चीनी फिरकी गेंदबाज जोंग वेन्यी का यह करिश्माई प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रिकॉर्ड में नहीं जोड़ा जाएगा क्योंकि एशियाड गेम्‍स आईसीसी से मान्यता प्राप्त नहीं हैं। इसलिए इसे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं माना जा रहा है।

जहां तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टी-20 में सबसे शानदार प्रदर्शन का सवाल है तो यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा के नाम दर्ज है। उन्होंने 2007 में गुयाना में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बनाए थे। मलिंगा ने भी लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेने का रिकॉर्ड 2 ओवरों में बनाया था।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 1996 में कांउटी क्रिकेट मैच में हैंपशायर के गेंदबाज जेम्स केवन ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें