कमिंस ने कहा, ‘दुर्भाग्य से ऐसे कई बल्लेबाज हैं, लेकिन मैं एक ऐसे बल्लेबाज का नाम लूंगा जो सबसे हटकर है और वह भारत का (चेतेश्वर) पुजारा है। वह हमारे लिए असली सरदर्द था।’ पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौर में तीन शतक और एक अर्धशतक की मदद से 521 रन बनाए थे, जिससे भारत पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने में सफल रहा था।