फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara: टेस्ट टीम से बाहर होते ही वापसी की तैयारी में जुटे पुजारा! दलीप ट्रॉफी में ले सकते हैं भाग

Fri, 23 Jun 2023 08:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले पांच साल में पुजारा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। अनुभव के आधार पर उन्हें लगातार मौके मिलते रहे। कुछ पारियों में उन्होंने शतक लगाए बिना भी कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन वह काफी नहीं था।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। पुजारा को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। उन्हें अब वापसी के लिए घरेलू और काउंटी मैचों में पसीना बहाना पड़ेगा। पुजारा ने इसके लिए कमर कस लिया है। वह बाहर होने के बाद घर नहीं बैठना चाहते, इसलिए वह दलीप ट्रॉफी में खेलना चाहते हैं।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेतेश्वर पुजारा आगामी दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र (वेस्ट जोन) के लिए खेलेंगे। माना जा रहा है कि पुजारा और सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी के लिए पश्चिम क्षेत्र की टीम में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जयसवाल की जगह लेंगे। पांच जुलाई से शुरू होने वाले सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र का मुकाबला मध्य और पूर्वी क्षेत्र के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
पुजारा के लिए बंद नहीं हुए दरवाजे
पुजारा को टेस्ट टीम से भले ही बाहर कर दिया गया है, लेकिन उनके लिए दरवाजे पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। कहा जा रहा है कि चयनकर्ता और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ वेस्टइंडीज दौरे पर युवाओं को आजमाना चाहते थे। पुजारा को घरेलू क्रिकेट में रन बनाने पर टीम में जगह मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारे में टीम प्रबंधन ने पुजारा से बात भी कर ली है।

पुजारा ने 2019 से लगाए सिर्फ दो शतक
पुजारा का फॉर्म हाल ही में खराब नहीं हुआ है। वह लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे। उन्होंने जनवरी 2019 के बाद से टेस्ट शतक के लिए तीन साल 11 महीने और 13 दिन तक इंतजार किया था। पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ जब उन्होंने नाबाद 102 रन बनाए थे तो वह 1443 दिन बाद टेस्ट में उनका शतक था।
विज्ञापन

उतार-चढ़ाव वाला रहा प्रदर्शन
पिछले पांच साल में पुजारा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा है। अनुभव के आधार पर उन्हें लगातार मौके मिलते रहे। कुछ पारियों में उन्होंने शतक लगाए बिना भी कमाल की बल्लेबाजी की, लेकिन वह काफी नहीं था। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनकी खराब बल्लेबाजी ने आखिरकार उन्हें टीम से बाहर ही कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें