फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा ने 12वें टेस्ट शतक के साथ बनाए ये रिकॉर्ड्स 

Thu, 27 Jul 2017 07:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
गाले टेस्ट मे शतक बनाने के बाद चेतेश्वर पुजारा - फोटो : social media
विज्ञापन
टीम इंडिया की नई दीवार के नाम से मशहूर हो रहे बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा। पहले दिन शिखर धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 253 रन जोड़े। दिन का खेल खत्म होने तक पुजारा 144 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी और शिखर की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया  गाले टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट पर 399 रन बनाने में सफल हुई। अपनी शतकीय पारी के दौरान पुजारा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए...
विज्ञापन


पुजारा ने अब तक बनाए कुल 12 शतकों में से 9 घरेलू सरजमीं पर बनाए हैं। वहीं 3 शतक विदेश में बनाए हैं। श्रीलंका में यह उनका दूसरा शतक है। जबकि एक शतक उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में बनाया है। श्रीलंका में उनका ये लगातार दूसरा शतक है। पिछली सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में पुजारा ने नाबाद 145 रन की पारी खेली थी। पुजारा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट करियर की तीन पारियों में 289 की औसत से रन बनाए हैं। 

विराट कोहली की कप्तानी में पुजारा के बल्ले से निकला ये छठा शतक है। सीरीज के पहले मैच में उनका यह पांचवां शतक है। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए उनका यह 11वां शतक है। 
विज्ञापन


 पुजारा भारत की ओवर से 49 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पहले नंबर पर सुनील गावस्कर हैं उन्होंने 49 टेस्ट में 19 शतक जड़े थे। दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हैं कोहली ने 49 टेस्ट में 13 शतक लगाकर दूसरे नंबर पर हैं।  पुजारा वीरेंद्र सहवाग के साथ तीसरे नंबर पर हैं। दोनों ने 49 टेस्ट में 12-12 शतक बनाए हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें