फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डे-नाइट टेस्टः इस भारतीय खिलाड़ी ने कहा, गुलाबी गेंद से नहीं होगी कोई दिक्कत

Sat, 02 Nov 2019 07:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

-बोले, उत्साहित करने वाला होगा पहला दिन-रात्रि मैच
- 2016-17 सत्र में दूधिया रोशनी में गेंद दिखने में दिक्कत की शिकायत की थी पुजारा ने
-453 रन बनाए थे पुजारा ने दलीप ट्रॉफी में तीन साल पहले गुलाबी गेंद से खेलते हुए इंडिया ब्लू के लिए
-256 रन की नाबाद पारी खेलने के साथ ही एक शतक भी जड़ा था
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतेश्वर पुजारा भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि टीम के मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को गुलाबी गेंद के लिए अनुकूलित होने में कोई समस्या नहीं होगी। 

विज्ञापन


टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले पुजारा ने कहा, 'यह उत्साहित करने वाला होगा। हमने जो दिन-रात्रि मैच खेला था तो वो प्रथम श्रेणी था, यह टेस्ट मैच होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि सभी खिलाड़ी इसके लिए उत्साहित हैं। जितना हम खेलेंगे, उतना ही हमें अनुभव मिलेगा कि गेंद को कैसे खेला जाए।

पुजारा ने आगे कहा, 'हर गेंद में अपनी चुनौती होती हैं मुझे नहीं लगता कि लाल से गुलाबी गेंद से खेलने में ज्यादा बदलाव करना होगा। कारण यह है कि यह एक ही प्रारूप है। हम पांच दिवसीय मैच ही खेल रहे हैं। हां, बस यह दूधिया रोशनी में होता है तो यह अलग होगा। लेकिन यह सिर्फ गुलाबी गेंद का आदी होने की बात है। मुझे ऐसा ही लगता है। इसके अलावा, मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा अंतर होगा। हम कुछ टेस्ट मैच खेल लेंगे तो हम बिलकुल सही अंतर जान पाएंगे और इसमें सुधार कर सकते हैं।'
विज्ञापन


यह भी खेल चुके हैं गुलाबी गेंद से : पुजारा के अलावा मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और ऋद्धिमान साहा के पास घरेलू स्तर पर गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें