फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा का टी-20 में कमाल, महज 61 गेंदों पर जड़ा मेडन शतक

Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेट का विशेषज्ञ माना जाता हैं, लेकिन गुरुवार को उन्होंने दिखा दिया कि वह हर फॉर्मेट में कमाल कर सकते हैं। इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान गुरुवार को सौराष्ट्र और रेलवे के बीच खेले जा रहे  मैच में पुजारा ने ताबड़तोड़ शतक ठोक दिया।

विज्ञापन


अपनी धीमी पारियों के लिए पहचाने जाने वाले पुजारा ओपनिंग करने उतरे और 61 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में ताबड़तोड़ 14 चौके और 1 छक्का लगाया। यह पुजारा का टी-20 क्रिकेट में मेडन शतक है। इस शतक के साथ ही पुजारा टी-20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सौराष्ट्र के पहले बल्लेबाज बन गए।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सौराष्ट्र ने ग्रुप-सी के इस मैच में तीन विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। पहले पुजारा ने देसाई के साथ मिलकर 85 रन की साझेदारी की और फिर 85 रन पर देसाई के रूप में सौराष्ट्र को पहला झटका लगने के बाद पुजारा ने रॉबिन उथप्पा के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


पुजारा ने रेलवे के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। अपने पहले 50 रन 29 गेंदों में पूरे किए, जबकि अगले 50 रन 32 गेंदों में पूरे किए। भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज की स्ट्राइक रेट 163 से भी उपर थी।

31 वर्षीय पुजारा ने 68 टेस्ट मैच में 18 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वह अब तक करियर में 5 वन-डे इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए हैं जिनमें कुल 51 रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें