फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा में रनों की जबर्दस्त भूख: अश्विन

Fri, 23 Nov 2012 09:43 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की पहली पारी के शतकधारी चेतेश्वर पुजारा के साथ 97 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को संकट से निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पुजारा में रनों की जबर्दस्त भूख है।
विज्ञापन


अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन कहा कि पुजारा का टेम्परामेंट बेहतरीन है। वह शानदार फॉर्म में हैं। उनमें रन बनाने की भूख जबर्दस्त है। इस बात को उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी साबित किया था और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी साबित कर रहे हैं।

पुजारा के नाबाद 114 और अश्विन के नाबाद 60 रनों से भारत पांच विकेट पर 119 रन की नाजुक स्थिति से उबरकर दिन का समाप्ति पर छह विकेट पर 266 रन के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंच चुका था। अश्विन ने पुजारा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि उनकी तकनीक शानदार है और उनमें विकेट पर लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता है।
विज्ञापन


अश्विन ने कहा कि पुजारा की यह बेहतरीन पारी थी। क्रीज पर न केवल उनका डिफेंस मजबूत था बल्कि वह रन बनाने से भी नहीं चूक रहे थे। उन्होंने टीम पर आया दबाव दूर किया और अपनी पारी खूबसूरती से संवारी। हमारे लिए यह बड़ा शर्मनाक होता यदि पुजारा अपना शतक पूरा नहीं कर पाते क्योंकि वह इतनी अच्छी पारी खेल रहे थे।

ऑफ स्पिनर ने कहा कि हम दोनों 16-17 वर्ष की उम्र से साथ-साथ खेल रहे हैं। हम राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में भी साथ रहे थे। इससे हम दोनों के बीच अच्छी समझबूझ और तालमेल बन गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें