फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cheteshwar Pujara: काउंटी में पुजारा का गोल्डन फॉर्म जारी, तीन वनडे में लगाया दूसरा शतक; ससेक्स को मिली जीत

Sat, 12 Aug 2023 10:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुजारा भारत के लिए पिछली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेले थे लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। पुजारा ससेक्स के लिए पिछले दो काउंटी सत्र के ज्यादातर हिस्से में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैच दोनों में रन जुटाए थे। 
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतेश्वर पुजारा का इंग्लैंड काउंटी में शानदार प्रदर्शन जारी है जिन्होंने लिस्ट ए के तीन मैचों में दूसरा शतक जड़कर ससेक्स को एकदिवसीय कप मैच में समरसेट पर चार विकेट की आसान जीत दिलाने में मदद की। पुजारा ने 113 गेंद में 11 चौके जड़ित नाबाद 117 रन की पारी खेली जिससे शुक्रवार को ससेक्स ने 11 गेंद रहते 319 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


पुजारा के शतक से ससेक्स को जीत तो मिली, लेकिन ग्रुप तालिका में स्थान पर कोई बदलाव नहीं हुआ। वह ग्रुप बी में नौ टीमों में निचले स्थान पर बरकरार है। यह ससेक्स की इस साल की प्रतियोगिता में पहली जीत थी। पुजारा भारत के लिए पिछली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेले थे लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई।

पुजारा ससेक्स के लिए पिछले दो काउंटी सत्र के ज्यादातर हिस्से में सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैच दोनों में रन जुटाए थे। बल्कि वह दलीप ट्रॉफी में पश्चिम क्षेत्र के लिए खेलने के बाद ससेक्स के बचे हुए सत्र में क्लब से जुड़े। पुजारा का लिस्ट ए के 121 मैचों में 58.48 का शानदार औसत है और शुक्रवार को 50 ओवर के प्रारूप में यह उनका 16वां शतक था। 
विज्ञापन


समरसेट ने एंड्रयू (119 रन) और कर्टिस कैम्फर (101 रन) ने 163 रन की साझेदारी से 50 ओवर में छह विकेट पर 318 रन का स्कोर बनाया। फिर ससेक्स के लिए पुजारा ने टॉम अलसोप (60 रन) के साथ 88 रन की भागीदारी निभाई। फिर कुछ और संक्षिप्त साझेदारियों से ससेक्स ने आराम से लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच से पहले पुजारा ने ससेक्स के लिए 23, नाबाद 106 और 56 रन की पारियां खेलीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें