फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा ने हासिल की खास उपलब्धि; सचिन, द्रविड़ और लक्ष्मण के क्लब में शामिल

Sat, 11 Mar 2023 05:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुजारा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट की 43 पारियों में 2033 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तेंदुलकर हैं।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के तीसरे दिन (11 मार्च) को पुजारा 42 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 121 गेंद की पारी में तीन चौके लगाए। अपनी इस पारी के दौरान पुजारा ने एक उपलब्धि हासिल कर ली। उनके टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो हजार रन पूरे हो गए।
विज्ञापन


पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दो हजार रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने यह उपलब्धि हासिल की थी। पुजारा सक्रिय खिलाड़ियों में भारत के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दो हजार से ज्यादा रन हैं। पुजारा ने इस सीरीज में अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने चार टेस्ट की छह पारियों में क्रमश: सात, शून्य, नाबाद 31, एक, 59 और 42 रन बनाए हैं। 

सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तेंदुलकर हैं नंबर-1
पुजारा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 टेस्ट की 43 पारियों में 2033 रन हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज तेंदुलकर हैं। उन्होंने 39 टेस्ट में 55 की औसत से 3630 रन बनाए हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर कंगारू टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। उन्होंने 29 टेस्ट में 54.36 की औसत से 2555 रन बनाए हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन उच्चतम रन औसत शतक अर्धशतक
सचिन तेंदुलकर 39 3630 241* 55.00 11 16
रिकी पोंटिंग 29 2555 257 54.36 8 12
वीवीएस लक्ष्मण 29 2434 281 49.67 6 12
राहुल द्रविड़ 32 2143 233 39.68 2 13
माइकल क्लार्क 22 2049 329* 53.92 7 6
चेतेश्वर पुजारा 24 2033 204 50.82 5 11

शुभमन गिल - फोटो : BCCI
मैच में अब तक क्या-क्या हुआ?
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाए। शुभमन गिल 128 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 289 रन है। विराट कोहली 59 और रवींद्र जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत पहली पारी में अभी 191 रन पीछे है।
विज्ञापन

जीत से आसान होगी टीम इंडिया की राह
टीम इंडिया अगर यह मैच जीत लेती है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं, मुकाबला ड्रॉ या हारने की स्थिति में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज के नतीजों पर सबकुछ निर्भर करेगा। तब भारत चाहेगा कि श्रीलंका दो में से एक टेस्ट जरूर हारे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें