फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा-साहा की जोड़ी ने कंगारुओं की पिटाई के बाद दिखाया 'ठेंगा'

Mon, 20 Mar 2017 02:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
पुजारा और साहा - फोटो : ESPN
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच में चेतेश्वर पुजारा और रिद्धिमान साहा ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। दोनों ने चौथे दिन सातवें विके के लिए 199 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। पुजारा ने जहां 525 गेंदों में 202 रनों की मैराथन पारी खेली, तो वही साहा ने भी अपने करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 117 रन बनाए। साथ ही यह पुजारा का तीसरा दोहरा शतक था।
विज्ञापन


दोनों की गजब और संयमपूर्वक बल्लेबाजी की खीझ कंगारू खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ नजर आ रही थी। दोनों 317 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे और गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाते रहे। दोनों के बल्ले ने स्टीव स्मिथ और उनकी सेना की खूब चिढ़ाया। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के घावों पर नमक छिड़का। 
विज्ञापन

दोनों ने दिखाया 'ठेंगा'

पुजारा और साहा - फोटो : ESPN
दोनों से चौथे दिन की शाम को मसाज कराते हुए एक फोटो ट्वीट किया। इस फोटो में लिखा था, "क्रीज 199 रन और 317 मिनट तक साथ निभाने के बाद भी साझेदारी जारी है।"
  199 runs & 317 minutes later. The partnership continues on and off the field @Wriddhipops & @cheteshwar1 #TeamIndia #INDvAUS pic.twitter.com/iyCFlnDAEG — BCCI (@BCCI) March 19, 2017

इस तस्वीर ने ऑस्ट्रेलिया के जले पर नमक का काम किया है क्योंकि 451 रन बनाने के बाद भी भारत ने 152 रनों की बढ़त बना ली और अब ऑस्ट्रेलिया मैच बचाने के लिए खेलता नजर आएगा। पुजारा ने दूसरे, तीसरे और चौथे दिन बल्लेबाज की और क्रीज पर 11 घंटे से अधिक समय बिताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें