भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। पुजारा ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक बल्लेबाज को अपनी शैली और ताकत का पालन करना चाहिए और टेस्ट बल्लेबाजों, खासकर नंबर तीन विशेषज्ञों से यह उम्मीद करना अनुचित है कि वे खेल को उसी तरह अपनाएंगे जैसा उन्होंने किया। पुजारा ने साथ की कहा कि शुभमन गिल की जगह केएल राहुल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पुजारा ने कहा, जैसा कि मैंने सुना है केएल राहुल ओपनिंग करने उतर सकते हैं, लेकिन मैं उन्हें तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि राहुल के पास शीर्ष क्रम पर खेलने का काफी अनुभव है। हालांकि, दिख रहा है कि देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं जो बाएं-दाएं हाथ का संयोजन लाएगा। केएल राहुल पांचवें या छठे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर चुके हैं। पारी का आगाज करने से ज्यादा उनके लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना ज्यादा आसान रहेगा।
पुजारा ने गिल से शॉट चयन में महारत हासिल करने और उन गेंदों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया जिन्हें उन्हें छोड़ देना चाहिए। गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। माना जा रहा है कि गिल छह दिसंबर से एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएंगे।
गिल ने कहा, गिल पहले भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल चुका है। उसे इन परिस्थितियों को संभालने का अनुभव है। उन्हें बस अपने स्टाइल में खेलना है और उस हिसाब से ही शॉट का चयन करना है। गिल को इस बारे में स्पष्ट होना होगा कि वह कौन सा शॉट खेलना चाहते हैं और उन्हें किस गेंद को छोड़ने की जरूरत है क्योंकि आप ऑस्ट्रेलिया में वे कई शॉट नहीं खेल सकते जो आप भारत में खेलते हैं।