फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Hazare Trophy: चेतन के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, लिस्ट ए क्रिकेट के सबसे महंगे गेंदबाज, राशिद को पीछे छोड़ा

Tue, 22 Nov 2022 02:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में तमिलनाडु के खिलाफ चेतन आनंद ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में 114 रन लुटा दिए और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे महंगा स्पेल किया। 
 
विज्ञापन
तमिलनाडु की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश का मैच कई मायनों में खास रहा। इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने और पुराने रिकॉर्ड टूट गए। तमिलनाडु के एन जगदीशन ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के गेंदबाज चेतन आनंद के लिए यह मैच भूलने वाला रहा। उन्होंने अपने 10 ओवर में 114 रन खर्च किए और लिस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा स्पेल किया। 
विज्ञापन


चेतन आनंद से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मिक लुईस के नाम था, जिन्होंने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 113 रन लुटा दिए थे। अब आनंद ने 16 साल बाद उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मामले में पाकिस्तान के वहाब रियाज तीसरे नंबर पर हैं। रियाज ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रन दे दिए थे। मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाजों में शामिल राशिद खान बहुत ही कंजूसी से गेंदबाजी करते हैं, लेकिन राशिद खान ने भी 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 110 रन दे दिए थे। 

लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज
114 रन
- चेतन आनंद अरुणाचल प्रदेश बनाम तमिलनाडु, 2022
113 रन - मिक लुईस, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका 2006
110 रन - वहाब रियाज, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, 2016
110 रन - राशिद खान, अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड 2019
110 रन- मार्टिन एंडरसन, मिडिल सेक्स बनाम ससेक्स, 2022

तमिलनाडु और अरुणाचल प्रदेश के मैच में बने रिकॉर्ड
  • तमिलनाडु ने इस मैच में 506 रन बनाए। यह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। तमिलनाडु पहली टीम है, जिसने 50 ओवर के क्रिकेट में 500 रन का आंकड़ा पार किया। 
  • जगदीशन ने 277 रन की पारी खेली। वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एलिस्टेयर ब्राउन का 268 रन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2002 में यह रिकॉर्ड बनाया था। 
  • जगदीशन और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 38.3 ओवर में 416 रन की साझेदारी निभाई। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है।
  • जगदीशन का यह लगातार पांचवां शतक रहा। वह लिस्ट-ए क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें